उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर सत्यों के खेतों में उतारा

खबर सागर

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर सत्यों के खेतों में उतारा

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जौनपुर के तहत नवागांव सत्यों के ऊपर 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंसा ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी का हेलीकॉप्टर, हादसे के बीच महिला पायलट ने सत्यो-सकलाना के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग; सभी 6 यात्री सुरक्षित है ।
पायलट अनुपम चौधरी द्वारा बताए गए की उन्हें सीधे देहरादून जाने का मैसेज मिला, लेकिन वह गुप्तकाशी न रुककर सीधे देहरादून जाने के लिए पायलट को अपना निर्धारित रूट बदलना पड़ा ।
जिससे नए रूट से आते समय चम्बा-आराकोट के ऊपर आसमान में ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर (हिस्से) में अचानक बिजली की 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया।
यात्रियों और पायलट के अनुसार, हाईटेंशन तार रोटर में फंसने के कारण हेलीकॉप्टर हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और लगातार अनियंत्रित होकर नीचे (डाउन-डाउन) आने लगा।
लेकिन इस बेहद डरावने और जानलेवा संकट के बीच महिला पायलट ने अपनी सूझबूझ से फंसे हुए हाईटेंशन तार के साथ ही हेलीकॉप्टर को संभालते हुए आगे बढ़ीं तथा सत्यो-सकलाना के खुले खेतों में लाकर उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।
जिससे हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा डैमेज (क्षतिग्रस्त) हो गया है।इस घटना पर तत्काल चंबा सत्यों पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे पायलट व सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जिसमें पायलट अनुपमा चौधरी व या यात्री पुत्र राज सूरी, श्री राज सूरी
, श्रीमती भूमि सूरी,
पार्थ सूरी, हिमांशी पटेल, निष्का आदि शामिल थे ।
धनोल्टी तहलीलदास मोहम्मद साहदब ने बताया कि पायलट की सूझबूझ के चलते इमरजेंसी लैंडिंग खेतों में की गई जिससे सभी यात्री व पायलट सुरक्षित हैं । और सत्यों से देहरादून भेज दिए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!