
खबर सागर
दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन यात्रा का दल हुआ रवाना
उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत तहसील नैनबाग क्षेत्र से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का एक दल हुआ रवाना ।
गुरुवार को तहसील नैनबाग सें पवित्र धाम गंगोलीहाट पाताल भुवनेश्वर यात्रा को जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह ने मिठाई बांट कर व हरी झंडी दिखाकर तिर्थ यात्रीयों का दल रवाना किया ।
यात्रा में शामिल अधिकांश तीर्थ यात्री वरिष्ठ नागरिक हैं, जो पहली बार सरकार की इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रियों में अपने माता-पिता को तीर्थ कराने की खुशी साफ झलक रही थी।
बुजुर्ग तीर्थ यात्री शरण सिंह पंवार, सोवत सिंह, राम प्रसाद ने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों का तीर्थ यात्रा का सपना साकार किया है, और प्रदेश में धामी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों गंगोलीहाट, पाताल भुवनेश्वर, जागेश्वर आदि के लिए निःशुल्क दर्शन कराए जाते हैं। यात्रा के दौरान भोजन, आवास और परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है।
इस दल में नैनबाग क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग 30 तीर्थ यात्री शामिल है।
यात्रा में जाने वाले श्रद्वालुओं में शरण सिंह पंवार, सोवत सिंह कैन्तुरा,दीवान सिंह रावत, बचन सिंह चौहान, राम प्रसाद बिजल्वाण,मोहन लाल बहुगुणा, सुमन कंडारी, चैन सिंह, जयंती प्रसाद सेमवाल, आदि शामिल रहे ।



