उत्तराखंडपर्यटनराजनीतिसामाजिक

पर्यटन नगरी धनोल्टी में आंचल कैफै दूध डेरी का हुआ भूमि पूजन

खबर सागर

पर्यटन नगरी धनोल्टी में आंचल कैफै दूध डेरी का हुआ भूमि पूजन

जौनपुर की पर्यटन नगरी धनोल्टी पर्यटन नगरी में सुमार के चलते लम्बे समय से क्षेत्र के लोग आंचल दुग्ध डेरी खुलने की मांग करते आ रहे थे। जिसमें आज भूमि पूजन कर आंचल डेरी की नींव रखने पर क्षेत्र के दूध व्यवस्याओं से जुड़े लोगों ने हर्ष जताया ।
सोमवार को पर्यटन नगर धनोल्टी में आंचल दूध डेरी के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, उदय रावत जिला अध्यक्ष भाजपा व सुशील रावत अध्यक्ष,दूध उत्पादक सहकारी संघ लि० टिहरी ने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन की आधारशीला पर पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डेरी की नींव रखी ।

इस मौके पर उदय सिंह रावत अध्यक्ष भाजपा टिहरी ग गढवाल ने कहा कि धनोल्टी जैसी पर्यटन नगरी में आंचल डेरी खुलने से दुग्ध उत्पादकों को स्थानीय स्तर पर ही दूध का उचित मूल्य, समय पर भुगतान और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगे ।
साथ ही बैंक द्वारा डेरी से जुड़े किसानों को ऋण, अनुदान और पशु बीमा योजनाओं में भी प्राथमिकता दी जाएगी।
डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए बैंक की प्राथमिकता है। जिसमे
पशुपालको की आय व स्वरोजगार के क्षेत्र जिला सहकारी
बैक जीरों प्रतिशत पर तीन साल के लोन दिया जा रहा । जिसमें भारी संख्या मे लाभार्थियों ने लाभ उठा रहे ।

इस डेरी के शुरू होने से जौनपुर क्षेत्र के कई दजनों गांवों के सैकड़ों पशुपालक लाभान्वित होंगे। यहां दूध कलेक्शन, टेस्टिंग और कोल्ड स्टोरेज की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।

इस मौके पर धनोल्टी के एसडीएम अंशुल भट्, सुशील सिंह रावत अध्यक्ष दूध उत्पादक सहकारी संघ लि० टिहरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, बिरेन्द्र सिंह राणा, सूरज सिंह, अरविन्द सिंह सभासद,कुलवीर सिंह नेगी, पृथ्वी सिंह रावत,अरुण आंचल दूध संघ के मैनेजर,
आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button