
खबर सागर
शिव महापुराण कथा से पूर्व मुख्य बाजार में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली
समाज में जन जागरुकता लाने को लेकर थत्यूड बाजार के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ।
जिसमें स्थानीय महिलाओं ने पीले वस्त्र के साथ संतोषी माता मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए कथा स्थल शिव मंदिर परिसर तक जल कलश शोभा यात्रा निकाली ।
प्रथम दिवसीय कथा में कथावक्ता मनजीत कृष्ण शास्त्री ममंगाई ने कहा कि शिव महापुराण में शिवजी की बड़ी महिमा है । उन्होंने कहा कि शिवजी को देवों का देव महादेव कहा जाता है जिन्होंने समुद्र मंथन में अमृत की जगह कालकूट बिष का पान करके संपूर्ण ब्रह्मांड को बचाया। शिव कथा का
रसपान से जीवन में सुखः समृद्धी व मन को शांती मिलती है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर सजवाण, सचिव अरविंद लेखवार, राजेंद्र सजवाण,रघुवीर सजवाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पवार, ग्राम प्रधान मेनका सजवाण, सरस्वती रावत,दीपक सजवाण, सविता देवी,चंद्रकला देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।



