
खबर सागर
महाविद्यालय नैनबाग में मेरे संपनों का भारत विकसित भारत पर कार्यकम
मेरे संपनों का भारत विकसित भारत 2047 को लेकर राजकीय महाविद्यालय में नैनबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा गया ।
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में आयोजित मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री गीता रावत व विशिष्ट अतिथि उद्यान पंडित कुंदन पंवार व विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम में छात्र संघ कि अध्यक्षा हिमानी ने मेरे सपनों का भारत व विकसित भारत पर लेकर अपने विचार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्य मंत्री गीता रावत ने कहा कि मेरे सपनों का भारत विकसित भारत को लेकर केंद्र में मोदी सरकार द्वारा 2047 के सपनों को लेकर एक ठोस कार्य योजना के साथ देश का सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है ।
उन्होने कहा कि आज की युवती व युवा क्या बनता नही कि आगे क्या बनायेगा की सोच के कई अविष्कार के साथ आगे बढ़ रहा ।
और फिट रहने के लिए योग जरूरी है।
इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा निबंध, रंगोली, चित्र कला, फिट इंडिया पर योग का आयोजन किया ।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मेधावी व उत्कृष्ट छात्र – छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम में साथ छात्र – छात्राओं द्वारा स्वागत व वंदना गीता की सुन्दर प्रस् प्रस्तती दी गई ।
कार्यक्रम का संचालन डा. मंजू कोगियाल ने
मेरे संपनों का भारत विकसित भारत 2047 बिषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर प्राचार्य मुकेश कुमार ने सभी अतिथियों का अभार का मेरे सपनों का भारत व विकास भारत पर विचार रखते हुए छात्र छात्राओं के साथ जानकारी साझा की ।
इस मौके पर उद्यान पंडित कुंदन सिंह पवार, डा. मंजू कोगियाल, दुर्गेश कुमारी, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. अमित कुमार, योग शिक्षक राज सिंह रावत, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सिंह तोमर,दिनेश पंवार, रोशन सिंह व छात्र छात्राएं आदि उपास उपस्थित थे ।



