उत्तराखंडसामाजिक

‎ ‎जिला कारागार में 80 बंदियों के बैंक खातों की केवाईसी, साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक

खबर सागर
‎
‎जिला कारागार में 80 बंदियों के बैंक खातों की केवाईसी, साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक
‎
‎
‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में जिला अग्रणी बैंक के माध्यम से जिला कारागार, नई टिहरी में बंदियों के बैंक खातों की केवाईसी (KYC) पूर्ण कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। शिविर के माध्यम से कुल 80 बंदियों के बैंक खातों की केवाईसी की गई।
‎
‎इस दौरान जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष मिश्रा द्वारा बंदियों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा बैंकिंग संबंधी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने बंदियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया।
‎
‎शिविर का उद्देश्य बंदियों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के साथ ही उन्हें सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
‎
‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button