उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

ईंधन बचत की मिसाल: जिला प्रशासन ने बस से किया सामूहिक सफर

खबर सागर

ईंधन बचत की मिसाल: जिला प्रशासन ने बस से किया सामूहिक सफर

वैश्विक संकट के बीच टिहरी प्रशासन ने दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

*बीडीसी नरेंद्रनगर (फकोट) में जिला स्तरीय अधिकारियों ने बस से की सामूहिक यात्रा*

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों तथा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आज बीडीसी नरेंद्रनगर (फकोट) क्षेत्र में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा एक साथ बस में सामूहिक रूप से यात्रा की गई।

इस पहल का उद्देश्य इजरायल और ईरान के युद्ध के बाद उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों एवं संभावित ईंधन संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी लाना तथा ईंधन की बचत को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री की अपील के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया, ताकि सरकारी कार्यों के संचालन में संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके तथा आमजन को भी ऊर्जा संरक्षण एवं सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जा सके।

इसके साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा सार्वजनिक परिवहन और साझा यात्रा (Car Pooling) को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर एक बस ने मुख्यालय नई टिहरी से फ़कोट एवं दूसरी बस नरेंद्रनगर से फ़कोट के लिए प्रस्थान किया।
जिसमें सीएमओ डॉ श्याम विजय, एआरटीओ सतेंद्र राज, डीपीओ संजय गौरव, श्रम अधिकारी आयशा खान, जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा, जिला सूचना अधिकारी द्रवनीता शर्मा, डीटीडीओ सोबत राणा, जल संस्थान एवं जल निगम से प्रशांत भारद्वाज व के. एन. सेमवाल, खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी, डीपीआरओ एम. एम. खान, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला, आयुर्वेदिक डॉ. वंदना डंगवाल,
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डी. के. शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!