उत्तराखंडक्राइमराजनीतिसामाजिक

हूटर बजाकर जा रहे मंत्री के पुत्र की स्कॉर्पियो का चालान,विधायक’ बोर्ड भी उतरवाया।

खबर सागर

हूटर बजाकर जा रहे मंत्री के पुत्र की स्कॉर्पियो का चालान,विधायक’ बोर्ड भी उतरवाया

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बद्रीनाथ जा रहे यूपी सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरी’ के बेटे की स्कॉर्पियो का पुलिस ने चालान कर दिया।
मंत्री पुत्र सुरेंद्र कुमार अपने चार दोस्तों के साथ हूटर बजाते हुए बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के दरोगा अनिल रावत की नजर स्कॉर्पियो पर पड़ी, जिसके बाद वाहन को रोककर जांच की गई।

जांच में गाड़ी में पांच युवक सवार मिले और वाहन पर नंबर प्लेट के ऊपर बड़े अक्षरों में ‘विधायक’ लिखा हुआ था।
पूछताछ में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उनसे सवाल किया कि जब वाहन में कोई विधायक मौजूद नहीं है तो फिर विधायक बोर्ड और हूटर का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।

मंत्री पुत्र ने जवाब दिया कि ट्रैफिक से बचने के लिए हूटर लगवाया गया था। इस पर अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति के बिना इस तरह हूटर बजाकर चलना पूरी तरह गलत है।
पुलिस ने वाहन का एक हजार रुपये का चालान किया, हूटर उतरवाया और नंबर प्लेट के ऊपर लिखा ‘विधायक’ भी ढकवाया। कार्रवाई के बाद मंत्री पुत्र और उनके साथी बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!