उत्तराखंडसामाजिक

थत्यूड के बिलोंदी पुल में भारी बारिश से जल भराव,राज मार्ग अवरुद

खबर सागर

थत्यूड के बिलोंदी पुल में भारी बारिश से जल भराव,राज मार्ग अवरुद

अचानक मौसम का मिजाज बदलने से भंयकर बारिश के चलते विकास खण्ड जौनपुर के बिलोंदी पुल में कहीं दुकानों में जल भरा होने से अफरा तफरी मच गई। जिससे भवान नगुण
नगुण मोटर 4 घंटे से अधिक समय मार्ग अवरुद्ध रहा ।
शुक्रवार को लगभग 3 बजे भावन नगुण मोटर मार्ग के तहत बिलोंदी पुल में भारी वारिश से आधा दर्जन से अधिक दुकानों में जल भरवा होने से दुकानदारों हड़क मच गया । तथा कुलवीर सिंह नकच्वाल की दुकान में रखें 215 कट्टे सीमेंट खराब हो गए । स्थानीय दुकानदारों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है । साथ ही दो स्कूटी व एक कार मलबा में धंस गए ।

भारी बारिश बिलोंदी के राजराज मार्ग अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगने आम मुसाफिर व यात्रियों को भारी परेशानीयों का सामाना करना पड़ा ।
वही स्थानीय दुकानदार सहित सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह रावत, विनोद सेमवाल आदि मुआवाजा दिए जाने की मांग की है।

थत्यूड़ थाना अध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर टीम पहुंचकर बचाओ व राहत कार्य में जुड़ गए ।भारी बारिश के चलते मोटर मार्ग लगभग 4 घंटे से अधिक समय बंद होने पर जीसीबी द्वारा खोला गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!