उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिकस्पोर्ट्स

‎ ‎टिहरी लेक फेस्टिवल के आयोजन को लेकर  18 से 20 दिसंबर की संभावित तिथियों पर चर्चा

खबर सागर
‎
‎टिहरी लेक फेस्टिवल के आयोजन को लेकर  18 से 20 दिसंबर की संभावित तिथियों पर चर्चा
‎
‎स्थानीय संस्कृति, कलाकारों, महिलाओं और साहसिक गतिविधियों को मिलेगा विशेष स्थान
‎
‎  जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में आगामी टिहरी लेक फेस्टिवल के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
‎
‎बैठक में फेस्टिवल के आयोजन की संभावित तिथियों पर चर्चा करते हुए 18, 19 एवं 20 दिसंबर को आयोजन कराने का प्रस्ताव रखा गया। स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत ने उद्घाटन अथवा समापन कार्यक्रम टिहरी मुख्यालय में आयोजित करने तथा स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।
‎
‎बैठक में जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं एवं कलाकारों को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही। विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादकों की प्रतियोगिता आयोजित करने तथा स्थानीय कलाकारों एवं महिलाओं व स्थानीय परिधान को प्रमुखता देने का सुझाव दिया। नगर पालिका अध्यक्ष चंबा ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, प्रमुख प्रतापनगर ने महिलाओं को विशेष अवसर देने तथा प्रमुख कीर्तिनगर ने काष्ठ कला सहित स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।
‎
‎बैठक में फेस्टिवल के दौरान मास्टर शेफ, फैशन शो, सोशल मीडिया रील, रैप, कैरिअप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट, पेंटिंग एवं अन्य प्रतियोगिताओं सहित गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल आयोजित करने पर चर्चा की गई।
‎
‎इसके साथ ही इस बार नए आकर्षण के रूप में एक्रो शो जैसी साहसिक गतिविधियां प्रस्तावित की गईं। फेस्टिवल के दौरान ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग (एमटीबी), कैंपिंग, मैराथन, रॉक क्लाइंबिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
‎
‎बैठक में विधानसभा स्तर पर भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके तहत घनसाली में मासरताल ट्रेक एवं मैराथन, धनोल्टी में एमटीबी राइड, कैंपिंग एवं नागटिब्बा ट्रैकिंग, प्रतापनगर में पीठी पर्वत ट्रैकिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एस्ट्रोनॉमी, देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर भ्रमण, गंगा आरती, संगम पर योग एवं रॉक क्लाइंबिंग तथा नरेंद्रनगर में बर्ड वॉचिंग, ट्रेकिंग, जैसी गतिविधियां प्रस्तावित की गईं।
‎
‎इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, उप जिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा सहित नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सोबनी धनौला, प्रमुख कीर्तिनगर अंचला खंडेवाल एवं प्रमुख प्रतापनगर मनीषा पंवार वर्चुअल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎
‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button