
खबर सागर
बिभिन्न स्कूलों में नशा, ड्रग्स के प्रति जागरूकता अभियान
राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला विद्यालयों में नशा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गठित टीम द्वारा दिनां जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज दुंमाहार, राजकीय इंटर कॉलेज फकोट, टिहरी बांध पॉलीटेक्निक इंटर कॉलेज नागणीपुरम तथा राजकीय इंटर कॉलेज पांगरखाल में विद्यार्थियों को नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में बच्चों को मोबाईल, फेसबुक, फ्री फायर एवं अन्य मानसिक गतिविधियों के दुष्प्रभावों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा किया ।
जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शॉर्ट फिल्म एवं विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। टीम का नेतृत्व हेमंती रेखा सुमन भट्ट (सहायक आबकारी आयुक्त), आयुष मंशालिनी शर्मा (आबकारी निरीक्षक), सरस्वती, सुरेश, हरिराम कुशवाह, विनोद कुमार एवं विशेष कुमार चौधरी सहित अन्य स्टाफ द्वारा किया गया।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।



