उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

जौनपुर महोत्सव 12 नवम्बर से 14 तक तैयारियां पूर्ण

खबर सागर

जौनपुर महोत्सव 12 नवम्बर से 14 तक तैयारियां पूर्ण

तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी हैं। 12 नवंबर से 14 नवम्बर तक आयोजित होगा ।

वही 12 नवम्बर को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री आने पर समिती द्वारा प्रचार-प्रसार सड़क से लेकर गांव-गांव तक ग्रामीणों को महोत्सव में माईक (ध्वनी यंत्र ) से द्वारा अधिक- अधिक संख्या पंहुचने की अपील की जा रही है। जिसमें समिती व स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जौनपुर महोत्सव में क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक विरासत को संजोने के उद्देश्य से महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही सांस्कृतिक दलों और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपनी कला एवं हुनर प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
साथ ही कृषि,उद्यान, महिला समूह, खेल,शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाता है।
ब्लाक प्रमुख श्रीमती सीता पंवार ने कहा कि जौनपुर महोत्सव क्षेत्र के सर्वांगिण विकास के साथ लोक संस्कृति का महासंगम का पर्व जैसा है। जिसमें क्षेत्र के हर व्यक्त को रूब रुब होने का मौका व प्रतिभाओं के लिए मंच मिलता है। और मुख्यमंत्री आने से क्षेत्र के विकास को चार चांद के साथ गति मिलेगी ।

समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जौनपुर की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button