उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिसामाजिकस्पोर्ट्स

रणोगी डिबोगी में 53 वाँ क्रीड़ा एवं सास्कृति विकास समारोह

खबर सागर

रणोगी डिबोगी में 53 वाँ क्रीड़ा एवं सास्कृति विकास समारोह

ग्रामीण स्तर पर खेल व सांस्कृति प्रतिभा निखारने को लेकर दीपावली पर क्रीड़ा विकास एवं सांस्कृति समिती सिलगांव द्वारा आयोजित खेल कूद सास्कृति समारोह के तीसरे दिन भी प्रतियोगिताएं जारी रही। जिसमें कब्बड़ी व बालीबाल में भटोली व सरतली सहित चार – चार टीमों ने जगह बनाई ।

शनिवार को 53 वाँ क्रीड़ा विकास एवं सांस्कृति समिती द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रणोगी – डिबोगी में तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बतौर अतिथि जोत सिंह गुनसोला पूर्व विधायक, मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व नपां अध्यक्ष, जिपं सदस्य जोत सिंह रावत आदि ने रिबन काटर व राष्ट्रीय निशानेबाज स्वः जसपाल राणा के चित्र पर दीप प्रज्जलित कर श्रंदाजली अर्पित की है।
खेल समारोह में गांव वॉइस कबड्डी ओपन कबड्डी वॉलीबॉल में 86 टीमों ने प्रतिभा किया । तीसरे दिन की प्रतियोगिता में
बालीबाल में सरतती, गरखेत, कसोन, पाली सेमी फाईनल में जगह बना ली । ओपन व गॉव वाईज कब्बडी में आठ टीमें अपने -अपने जीत कर सेमी फाईनल में पंहुच गए है।
साथ ही कब्बड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा करने वाले खिलाडीयों को पुरस्कार व स्मृती चिन्हन के साथ सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में सामारोह स्थल पर जिपं सदस्य जोत सिंह रावत ने राज्य वित योजना के तहत चार लाख से निर्मित शौचालय का लोकार्पण किया ।

कार्यक्रम में मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि डिम्टा दूधली मोटर की खस्ताहाल पर चिंता जताई, लेकिन जन प्रतिनिधि विकास के लिए आगे आए । उन्होने किसी भी कार्यक्रम काला झंडा के वजाय स्वागत करने अपनी संस्कृति का सम्मान करना चाहिए । राज्य स्थापना दिवस पर क्या खोया – क्या पाया पर चिंतन मंथन की नितांत आवश्यकता पर जोर दिया।
जिपं सदस्य जोत सिंह रावत ने कहा कि विकास एक निरंतरण प्रकिया है, क्षेत्र के सर्वांगिण विकास के लिए सब को एक जुट होकर आगे बढेगे ।
समारोह में जौनपुरी लोक संस्कृति पर आधारित रासों का सुदर नृत्य की धूम रही

निर्यायक में दिनेश कैन्तुरा, राजेन्द्र सिंह पंवार, प्रवीन रावत, कुलदीप चौहान मंगल सिंह, अजीत पुण्डीर ने सहयोग किया ।

निर्यायक मंडल में दिनेश कैन्तुरा, राजेन्द्र सिंह पंवार, प्रवीन रावत, कुलदीप चौहान मंगल सिंह, अजीत पुण्डीर ने सहयोग दिया ।

इस मौके पर संजीत पंवार अध्यक्ष,जोत सिंह पूर्व विधायक, मनमोहन सिंह मल्ल,जोत सिंह जिपं सदस्य, होशियार सिंह रावत, अनिल पंवार, प्रदीप पंवार सचिव, राजेश पुण्डीर क्रीड़ा अध्यक्ष, बिक्रम पंवार, चैन सिंह, कमल पंवार, अजय चौहान, सुखवीर रावत, संजीत, शुभम रावत, बिक्रम सिंह सजवाण,आन्दन सिंह,सुन्दर सिंह प्रधान,राजेश सजवाण, महिपाल सिंह, सीया, सुरेश सजवाण,सुभाष बर्तवाल जगत सिंह प्रधान,दर्शन सिंह, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल,
सुनीता पंवार प्रधान, प्रतिमा पुण्डीर, सविता देवी, रिंकी पंवार
आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन होशियार सिंह रावत व संजीत सिंह ने संयुक्त रूप में किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button