उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनराजनीतिसामाजिकस्पोर्ट्स

यमुना घाटी डामटा का 24वां राज्य स्तरीय मेला 9 नवंबर से

खबर सागर

यमुना घाटी डामटा का 24वां राज्य स्तरीय मेला 9 नवंबर से

मोहन थपलियाल–  यमुना घाटी के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मेले का आगाज प्रति वर्ष की भॉती इस बार भी भव्यता के साथ 9 नवम्बर से आयोजित होगा । इसकी तैयारीयां समिती द्वारा पूर्ण कर ली गई है।
सोमवार 9 नवंबर राज्य स्थापना से 24 वाँ राज्य स्तरीय मेला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा के तत्वावधान में सूरत स्टेडियम में आयोजित होगा ।
आयोजित होने वाला मेले को लेकर समिती व क्षेत्र की जनता में आयोजन पर खासा उत्साह और खुशी का माहौल है।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच देना और अपनी समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। साथ ही खेल के क्षेत्र में कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, दौड़, सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर क्षेत्र युवा प्रतिभावान खिलाडी जनपद,प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्ररचम लहरा सके ।जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्र, जनपद व प्रदेश स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेते है

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायक, लोक नर्तक और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता। और स्थानीय संस्कृति के अलाव बिभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति नृत्य, लोक गीत, झुमेलो और पारंपरिक वेशभूषा मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी।

समारोह समिति के अध्यक्ष बचन सिंह चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय मेला यमुना घाटी सहित विभिन्न प्रदेशों से खिलाड़ी यहां पहुंचकर अपना प्रदर्शन करते हैं । इस मेले के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ स्थानीय लोक संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। 9 नवंबर को आयोजित मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति ने यमुना घाटी सहित पूरे प्रदेश के लोगों से मेले में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button