खबर सागर
मैक्स वाहन खाई में गिरा नौ लोग घायल
गुप्तकाशी – ल्वारा – गिवाडी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन संख्या- यू0के0 10 टी0ए 0096 जो कि केदारनाथ से वापसी के समय स्थान टेमरिया गिवाड़ी गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
उक्त वाहन में वाहन चालक सहित कुल 09 व्यक्ति सवार थे ।
जिन्हे स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सुरक्षित निकालते हुए सभी घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया।



