उत्तराखंडसामाजिक

हरेला पर्व 245 पौधो सहित एक पौधा मां के नाम का रोपण किया

खबर सागर

हरेला पर्व 245 पौधो सहित एक पौधा मां के नाम का रोपण किया

उत्तराखण्ड में पारंपरिक पर्यावरण के तहत जौनपुर में हरेला पर्व पर विभिन्न जगह वृक्षारोपण व एक पौधा मां के नाम के साथ रोपण कर धूमधाम से पर्व के रूप में मनाया गया । जिसमें 245 फलदार व चारा पत्ती आदि के पौधों का रोपण किया गया ।
बुधवार को रेंज बद्रीगाड़ व स्थानीय ग्रामीणों और वन पंचायत द्वारा सुमनक्यारी 25 पौधो वन पंचायत नैग्याणा में 20 पौधों व हरेला पर्व एन्दी वीट में 200 पौधों का रोपण किया गया । जिस पर रोपित गये पौधों को ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से देख रेख का संक्लप लिया ।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप रीता नेगी वन पंचायत सरपंच व अनीता तोमर ने कहा जंगल व जल के संरक्षण व सर्वधन से ही हम सबका जीवन है। इसलिए सबको हर पर्व व जन्म दिन शादी व्याय में एक पौधा मां के नाम लगाने के अपील की है।

एक पौधा मां के नाम –
वही थाना कैम्टी में हरेला पर्व के तहत समस्त कर्मचारीयों द्वारा एक पौधा मां क़े नाम रोपण कर संरक्षण व सर्वधन का संकल्प लिया । वन विभाग की नर्सरी से फलदार वृक्ष एवं अन्य पौधों का रोपण थाना कैंपटी परिसर में स्थित आस पास की बंजर भूमि पर पौधारोपण किया गया ।

यह भी प पढ़ें –

 -जौनपुर के काण्डा जाख बीट 200 पौधों का रोपण –

जौनपुर रेंज के कांड जाख बीट के तहत हरेला वन महोत्सव मनाया गया । जिसमें बांज, बुरास, अखरोट,सहित विभिन्न प्रजाति के 200 पौधों का रोपण किया गया ।
इस मौके पर देवेंद्र असवाल पंचायत सरपंच ,पूर्व प्रधान अरविंद रावत, उप क्षेत्र अधिकारी विजेंद्र सिंह ,वन बीट अधिकारी मनजीत सिंह पवार, गोविन्द सिंह आदि उपस्थित थे ।

इसके अलाव –

कैम्टी रेंज, सहित पर्यटन नगरी धनोल्टी में हरेला पर्व पर अनेक फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।

इस मौके पर मोहब्बत सिंह चौहान उपरजि, जयदेव सिह वन दरोगा, अर्जून सिंह कंडारी वन दरोगा, अंकित बिष्ट, अशिष, संपना राणा, थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, रामनरेश शर्मा चौकी प्रभारी नैनबाग, प्रेमा काण्डपाल, आन्दन सिह, शेर सिंह चौहान, कांजल, निशा नरेन्द्र सिंह, चंदन सिंह रावत, मुन्ना रावत आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!