
खबर सागर
रामनगर में गुरुवार से भारतीय नाट्य विद्यालय के तत्वाधान में 6 दिवसीय भारत रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रोफेसर भरत गुप्त ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम रामनगर में गैस गोदाम रोड स्थित पंडित एनडी तिवारी ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा । उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा देश के अलग-अलग 15 शहरों में आयोजित होगा तथा कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति को भी कलाकारों द्वारा रंगमंच पर प्रदर्शित किया जाएगा तो वही नाटक मंचनों के माध्यम से विदेशी नाटकों का मंचन भी रंग कर्मियों द्वारा किया जाएगा,
उन्होंने बताया कि गर्मियों में होने वाली बच्चों की छुट्टियों में भी संस्थान द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर बच्चों को इससे जोड़ा जाएगा, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया जाएगा तथा उनके साथ बॉलीवुड कलाकार संजय मिश्रा ,पदम श्री माधुरी वर्थवाल भी मौजूद रहेंगे ।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष के भारंगम के लिए वसुदेव कुटुंबकम वंदे भारंगम को टैगलाइन बनाया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।



