उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा बारांइका में वर्चुअल जागरूकता अभियान 

खबर सागर

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा बारांइका में वर्चुअल जागरूकता अभियान 

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा प्रदेश स्तर पर महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता हेतु सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रांइका थत्यूड़ वर्चुअल के माध्यम से छात्र छात्राओं से संवाद कर जानकारी दी गई।

मंगलवार को राजकीय
इंटर कालेज थत्यूड़ में सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक गीता धामी के नेतृत्व में वर्चुअल के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।साथ ही सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया ।

इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम द्वारा महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्रीमती गीता धामी जी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी महिला स्वास्थ्य है। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है।
उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।उन्होंने बताया की किस प्रकार सरकार भी महिलाओं को जन्म लेने से लेकर बुजुर्ग होने तक अनेको योजनाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग प्रदान करती आ रही है।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनामिका,प्रधान सरस्वती रावत,मेनका सजवाण,चंद्रकला देवी, अनिरुद्ध भट्ट अध्यापिका, कुसुम पवार,विनीता फोनिया, गीता व छात्र छात्राएं उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button