उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

जीआईएस मैप पर चिन्हित 753 हेक्टेयर भूमि की ग्राउंड ट्रुथिंग के निर्देश

खबर सागर

जीआईएस मैप पर चिन्हित 753 हेक्टेयर भूमि की ग्राउंड ट्रुथिंग के निर्देश

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नीतिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय के वीसी कक्ष में सीए भूमि के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित वन प्रभागों के डीएफओ एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जीआईएस मैपिंग के माध्यम से अब तक जनपद में 753 हेक्टेयर भूमि उपयुक्त पाई गई है। उन्होंने संबंधित सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित भूमि के कॉर्डिनेट्स प्राप्त कर मौके पर जाकर ग्राउंड ट्रुथिंग की प्रक्रिया शुरू करें। साथ ही सभी उप जिलाधिकारियों को भी भूमि का स्थलीय सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित डीएफओ को प्रक्रिया में नेतृत्व करते हुए चिन्हित भूमि का परीक्षण करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भूमि सीए लैंड ट्रांसफर के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयुक्त है अथवा नहीं।

उन्होंने पटवारियों को जनपद में उपलब्ध खाली एवं अनुपयोगी भूमि के सभी लैंड पार्सल का मापन कर उनका विवरण तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त भूमि को चिन्हित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में डीएफओ, एसडीएम एवं पटवारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा भूमि के चिन्हीकरण से लेकर स्थलीय सत्यापन एवं मापन तक की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button