उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की वार्ता

खबर सागर

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की वार्ता

व्यापारियों की समस्याओं और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की उठाई मांग

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन अपनी समस्या व सुरक्षा को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी एवं महासचिव एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल के नेतृत्व में हल्द्वानी में जॉइंट कमिश्नर से मुलाकात कर व्यापारियों एवं करदाताओं की विभिन्न समस्याएं रखीं।

अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी ने रामनगर राज्य कर कार्यालय में एसआर (SIR) प्रक्रिया के कारण सीटीओ महोदय के कार्यमुक्त न होने का मुद्दा उठाते हुए इससे प्रभावित होने पर
विभागीय कार्यों को शीघ्र सुचारु कराने की मांग की।

महासचिव एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल ने सर्वे एवं अन्य विभागीय कार्यवाहियों से व्यापारियों पर अतिरिक्त दबाव का मुद्दा उठाते हुए प्रक्रियाओं को सरल एवं व्यावहारिक बनाने की मांग की।

वही उपाध्यक्ष एडवोकेट गुलरेज रज़ा ने महत्वपूर्ण विभागीय कार्रवाई अथवा नई प्रक्रिया लागू करने से पूर्व टैक्स बार एवं व्यापार मंडल को विश्वास में लेने तथा उत्तराखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू जाय । उन्होंने कहा कि अन्य राज्य ( राजस्थान, तेलंगाना ) में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ऐसे कानून लागू हैं, इसलिए उत्तराखंड में भी अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानूनी प्रावधान किए जाने चाहिए की पूर जोर मांग की ।

पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पाण्डेय ने अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button