उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग

खबर सागर

मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग

— महिलाओं ने माँ नंदा सुनंदा की मूर्ति पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत

जिले के प्राचीन बालेश्वर मंदिर में चल रहे मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में भव्य डोला यात्रा निकली गई। इस दौरान मां नंदा सुनंदा तू दैण है जाए, ओ नंदा सुनंदा के भक्ति गीत में झूमते गाते श्रद्धालु डोले के आगे-पीछे मां का जयकारा लगाते हुए नजर आए। इस दौरान डोला यात्रा में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को पूजा अर्चना के बाद शाम चार बजे नगर के प्राचीन बालेश्वर मंदिर ने मां नंदा सुनंदा की भव्य रथ यात्रा निकली गई। यह यात्रा तल्लीहाट, भैरवा, मादली, जीआईसी चौक, शांत बाजार, मोटर स्टेशन, ज्ञाली सेरान, नागनाथ मंदिर, मल्लीहाट होते हुए वापस बालेश्वर मंदिर पहुंची।
डोला यात्रा में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग करते हुए मां नंदा सुनंदा का आशीर्वाद लिया। मुख्य मोटर स्टेशन में महिलाओं ने मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों पर पुष्प और अक्षत चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव समिति अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव का मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।

महिलाओं में दिखा मां नंदा सुनंदा के प्रति गजब की आस्था।

मां नंदा सुनंदा महोत्सव के दौरान डोला यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान महिलाओं ने डोला यात्रा शामिल होकर जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते नंदा-सुनंदा के डोले के साथ चलती नजर आईं।
डोला यात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा बालेश्वर मंदिर से होते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button