
खबर सागर
विश्व व देश की सबसे बड़ी आध्यात्मिक चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने पर 10 मई को केदारनाथ,गंगोत्री,यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे और 12 मई को श्री बद्रीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे ।
सनातन परंपरा के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने से पहले गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज हरिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़े में स्थापित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर पहुंचे ।
गंगोत्री के रावल ने संतो के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मां से चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की प्रार्थना की ।
कार्यक्रम में कई साधु संत भी मौजूद रहे गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद की सामग्री लेकर रवाना हुए।



