दो सूत्री मांगों लेकर जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चे कर्मियों दिया धरना

खबर सागर
जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चे के कर्मियों द्वारा अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर पेयजल निगम मुख्यालय 11 मोहिनी रोड देहरादून में आज भी जारी रहा ।
धरना 14 मार्च 2024 को प्रातः 10:00 बजे से अपरण 12:00 तक 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया l
संयुक्त मोर्चो द्वारा मागों में –
1- पेयजल विभाग को राजकीय विभाग बनाया जाए l.
2- USDDA द्वारा कराए जा रहे हैं समस्त पेयजल एवं सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखंड पेयजल निगम के माध्यम कराए जाएं ।
उक्त कार्यों का रखरखाव/ संचालन एवं राजस्व वसूली संबंधी कार्य उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा ही कराया जाए ।
धरना स्थल पर उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा उक्त दोनों मांगो के संबंध में सरकार एवं शासन से शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग पूरी न होने पर अग्र आन्दोल के लिए बाध्य होना पडेगा ।
धरना प्रर्दशन में रमेश बिंजोला, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा, आनंद सिंह राजपूत, रामचंद्र सेमवाल, धन सिंह नेगी, कमल सैनी, शाकंभरी भंडारी नरेंद्र माहेश्वरी नेगी दीपा प्रीति मीरा देवी भाग्य रानी ज्योति रावत मनोहर रावत आशीष चौहान आदि उपस्थित रहे ।



