
खबर सागर
उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटे है 19 अप्रेल कों पहले चरण मे चुनाव होने है लोकसभा के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है ।
प्रचार के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजा और गंगा स्नान कर अपनी जीत की कामना की।
इसके बाद हरीश रावत ने हरिद्वार प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता कर भाजपा और संघ पर कई आरोप लगाए।
हरीश रावत ने कहा कि उन्हें भाजपा ने 2017 और 2023 के विधानसभा चुनाव में एक झूठ गढ़ा और उनके चुनाव परिणाम का अपहरण कर लिया था।
इस बार भी भाजपा उसी तरह का झूठ गढ़ सकती है और चुनाव को प्रभावित करने के लिए धनबल तथा शराब का इस्तेमाल कर सकती है।
इतना ही नहीं हरीश रावत ने संघ पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत के संविधान को न मानने वाली एक संस्था चुनाव जीतने के बाद फिर से संविधान बदलने का काम करेगी |



