
खबर सागर
उत्तरकाशी जनपद के नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट में पेयजल की भारी किल्लत बनी है। जिस पर एक महिने से चल रहा क्रमिक धरना आज शनिवार से
हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष सन्त केशवगिरी महाराज जी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से पूर्व नगरवासियों ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से तहसील तक ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती के साथ प्रदर्शन किया ।
और सरकार से यमुना नदी से पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की।
इधर तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए क्रमिक धरना अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील करते हुए भुख हड़ताल को नगर के सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे।
नगरवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नही मिल जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छोटी योजना से बड़कोट का पेयजल संकट कम नही होगा।
यमुना नदी से पेयजल पम्पिंग योजना एक मात्र उपाय है। शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू हो गयी है ।
धरना स्थल पर स्वामी केशवगिरी महाराज ने सरकार से जल्द पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि जन जन पानी के लिए 4 महीने से परेशान है ।
और जनता की पीड़ा को समझते हुए भूखहड़ताल का प्रण किया,अब प्राण जाय पर प्रण नही तोड़ेंगे इसलिए सरकार जल्द विचार करें ।



