खबर सागर
राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का किया स्वागत
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें
गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में आयोजित कार्यक्रम
में बतौर मुख्य अतिथि रांइका नैनबाग के प्रधानाचार्य डा. चन्द्र शेखर नौटियाल व प्राचार्य डा. मुकेश कुमार ने दीप प्रज्जलित किया ।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा वंदना व स्वागत गीत की सुन्दर प्रस्तुती के साथ नवप्रवेशी के छात्र छात्राओं का स्वागत किया ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डा. चन्द्र शेखर नौटियाल ने कहा कि भारत में उच्च शिक्षित युवाओं का भविष्य स्वर्णिम है क्योंकि देश की शिक्षा व्यवस्था तेज़ी के ज्ञान के साथ साथ कौशल, दक्षता और तकनीकी के अभूतपूर्व प्रगति वाले युग में प्रवेश कर रही है। उन्होंने युवाओं से परिवर्तन की इस बयार का अधिकतम लाभ लेने की अपील की ताकि उनके ज्ञान और कौशल से विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सके।
प्राचार्य डा. मुकेश कुमार ने नवप्रवेशी छात्र छात्राओ का स्वागत करते कोशल व संस्कार व नई शिक्षा निति और नवाचार से अपना जीवन को सृजन कर सकते है।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के पास आज आत्म-विकास के अनगिनत अवसर है ।
कार्यक्रम में श्रीमती डा. दुर्गेश कुमारी ने प्रदेश में 2020 की नई शिक्षा निति, सेमेस्टर के साथ पांच स्तभ में भागीदारी, गुणवत्ता, किफायती, जवाबदेही आदि के साथ साथ
प्रधानमंत्री उद्यमी योजना सहित अनेक लाभदायक और विद्यार्थी-केंद्रित छात्रवृत्ति योजनाओं का जिक्र करते हुए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं हर प्रकार की चुनौती का सामना के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह रावत अध्यक शिक्षक अभिभावक एसोंसियन,प्राचार्य डा. मुकेश कुमार, डा. चन्द्र शेखर नौटियाल,
डा.मंजू कोगियाल,
दिनेश चन्द्र, डा. अमित गुप्ता, डा. ब्रिश, राजमोहन सिंह, भुवन चंद डिमरी आदि उपस्थित थे।



