उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

हर घर तिरंगा को लेकर नैनबाग व थत्यूड़ बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा

खबर सागर

हर घर तिरंगा को लेकर नैनबाग व थत्यूड़ बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्य बाजार नैनबाग व थत्यूड़ बाजा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए।
गुरुवार को भाजपा मंडल नैनबाग में गीता रावत दर्जाधारी राज्य मंत्री के नेतृत्व में
भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाएगा जाने पर स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में अपनी अलग छाप छोड़ेगा।
राजेश नौटियाल पूर्व ओबीसी उपाध्यक व युवा नेता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान बाजार में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
तिरंगा यात्रा लोनिवि गेष्ट हाऊस नैनबाग से ऐन्दी मार्ग व मुख्य बाजार से चौराह पर एक सूक्ष्म सभा आयोजित कि गई ।

इस मौके पर गीता रावत दर्जाधारी राज्य मंत्री, मुलाम सिंह, राजेश नौटियाल, नरेश पंवार मंडल अध्यक्ष,सुनील थपलियाल अध्यक्ष थत्यूड़ मंडल, जयपाल कैरवाण, सोवत सिंह,विनोद राणा,,विजय पाल सिंह,हुकम सिंह रमोला,ह होशियार सिंह रावत, अनूप थपलियाल
,दिनेश पंवार, सुनील डोभाल,रेशा नौटियाल, सुरेश कैन्तुरा, मुन्ना पंवार, अंजली चौहान,
नीलम धीमान, सविता सेमवाल, संगीता पंवार श्रेवता राणा, दिनेश सिंह राणा, बिक्रम सिंह
बलवीर सिंह राणा,सरदार रावत, जयवीर पंवार, दिनेश सिंह, सरदार सिंह हनुमंती आदि उपस्थित थे।

स्कूली छठ छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा*
नैनबाग –
वही सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नैनवा के छात्र -छात्रों ने परिसर से मुख्य बाजार और ऐन्दी रोड होते हुए वापस विद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली । जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीत व भारत माता के नारों के साथ गूंजयमान हो उठा ।

फोटो – नैनबाग मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!