
खबर सागर
12वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस भटवाडी के
देवीथात में होगा आयोजित
स्वास्थ्य व निरोग रहने को लेकर 21 जून 2026 को 12वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस ग्राम पंचायत . भटवाडी के प्राचीन
देव स्थल देवीथात में आयोजित किया जायेगा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी 21 जून को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भटवाडी के प्राचीन देव स्थल देवीथात में
बड़े धूम धाम से मनाये जाने की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर शोर से की जा रही है।
जिला अधिकारी के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेदिक विभाग एवं मां गौरजा नागदेवता देवीथात मंदिर समिति (पंजीकृत) के समन्वय से 21 जून अंतर्राष्टीय योग दिवस देवीथात में मनाया जायेगा ।
ग्राम प्रधान सुनील सेमवाल ने बताया कि अंतर्राष्टीय योग दिवस को भव्य व दिव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन व मंदिर समिती द्वारा तैयारियों चल रही है।



