
खबर सागर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के केदार घाटी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया ।
रक्षा यात्रा आज रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी पहुंचेगी।
केदार घाटी के हर यात्रा पड़ावों पर रक्षा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हो रहें हैं।
- रक्षा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी, बद्री केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, प्रीतम सिंह, पूर्व राज्यमंत्री रणजीत रावत सहित प्रदेश स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी व विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता
मौजूद है ।



