
खबर सागर
व्यापार मंडल थत्यूड के पदाधिकारियों ने पद एव गोपनीयता की शपथ
व्यापार मंडल थत्यूड के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
रविवार को विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के सभागार में आयोजित समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार,पूर्व खेल मंत्री एनएस राणा,पूर्व नपं मसूरी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल की उपस्थिती में राज्य मंत्री के रूप में दायित्वधारी गीता रावत ने व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील भट्ट महामंत्री राकेश सजवाण व कोषाध्यक्ष अभिषेक बडियारी को शपथ पत्र पढ़ाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
जिसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रार्थना – वह शक्ति हमें देना दया निदान सभी ने प्रस्तुती का व्याख्यान किया गया।
समारोह में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने कहा कि व्यापारियों के ऊपर समाज और देश की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। देश में व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है और व्यापारियों के ऊपर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है।
इस अवसर पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल मायाराम थपलियाल, प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल अतीक, जिला उपाध्यक्ष महावीर सजवाण,मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, देवेंद्र प्रसाद चमोली गढ़वाली रामायण रचियता,मनवीर नेगी, व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष अकवीर पंवार, सूरज बिष्ट, पूर्व जेस्ट प्रमुख महिपाल सिंह रावत,सरस्वती देवी प्रधान,पृथ्वी रावत, हीरामणी गौड, दीपक सजवाण संसार सिंह राणा आदि उपस्थित रहे ।



