खबर सागर
ग्राम घियाकोटी में देव पालगी के साथ मनाई माखन होली
ग्राम घियाकोटी में आराध्य ईष्ट देव नागदेवता की पालगी के साथ माखन की होली हर्ष उल्लास व उत्साह के साथ मनाई गई ।
इन दिनों पट्टी इडवालस्यूं के 16 गांव भ्रमण प्रवास में ईष्ट व कुल नाग देवता की पालगी का भ्रमण उत्साह कार्यक्रम के तहत में घियाकोटी में दसवें के दुसरे दिन ग्रामीणों ने प्रातःनाग देवता मूर्ति के दर्शन कर सुखः समृद्वी की कामना की है।
दोपहर के बाद ग्रामीण व आस पास गांव के श्रद्वालुओं ने माखन की होली पर्व हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई ।
साथ ही ग्रामीणों ने देव पालगी को बारी बारी नाचया और तांदी, रसों गीतों की प्रस्तुती का सुन्दर प्रदर्शन किया ।
शांम होते ही देव पालगी नम आखों से ग्रामीणों ने दुसरे पहाव ग्राम झंगेरी के लिए विदाई दी ।
इस मौके पर इस मौके पर सूरत सिंह रावत, प्रधान सुभाष रतूड़ी,
सोवत सिंह, प्यारे लाल, जगदीश प्रसाद, रामलाल, जबर सिंह रावत, दीपक रावत, सुनील रावत,मुकेश थपलियाल, पूर्ण सिंह राणा,मारकण्डी, रजत थपलियाल, शैलेश प्रसाद,अनिल रावत, मोहन लाल अग्रवाल, मुकेश,बर्फिया आदि उपस्थित थे ।
फोटो – ग्राम घिया कोटी में देव पालगी के साथ माखन की होली खिलते हुए ।



