
खबर सागर
डिंग्री थत्यूड़ में एबीवीपी के आशिष नेगी 01 मत से विजय
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर ABPP के आशीष नेगी, 1 मत से विजय घोषित हुए ।
मंगलवार को महाविद्यालय थत्यूड़ में
कुल 367 पंजीकृत मतदाताओं में से 331 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला । मतदान केंद्र पर छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
मतगणना के बाद छात्र संघ के विभिन्न पदों के परिणाम घोषित हुए । जिसमें अध्यक्ष पद पर ABPP के आशीष नेगी, 01 मत से विजय घोषित हुए,उनको 165 मत मिले । जबकि उनके प्रतिद्वंदी दीपांशु रावत 164 मत ही प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की दीपिका विजय रहे उन्हें 173 मत पड़े उनके प्रतिद्वंदी शानू पवार को 144 मत पड़े।
सचिव पद पर एनएसयूआई के सानिया धीमान विजय रहे उन्हें 161 मत पड़े व उनके प्रतिद्वंदी मुस्कान को 151 मत पडे। सहसचिव पद पर एनएसयूआई की काजल विजय रही उन्हें 162 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी मंजू को 151 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद एबीपीपी की रंगीता निर्वाचित हुईं। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर एबीपीपी की प्रतिष्ठा चमोली निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार मौर्य एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. कुंवर सिंह ने सभी विजय पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई ।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में उत्साह के साथ विजय जलूस निकाला ।
यह भी पढ़े –
वही दुसरी ओर राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों में निर्विरोध होने पर सभी पदाधिकारियों पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई ।
मंगलवार को महाविद्यालय नैनबाग के छात्र संघ चुनाव में प्राचार्य मुकेश कुमार ने सभी निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष हिमानी, उपाध्यक्ष दिव्या रावत, सचिव राशि, कोषाध्यक्ष रुबिना व विश्वविघालय प्रतिनिधि आदर्श को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई ।
वही कालेंज परिसर से ऐन्दी रोड होते हुए मुख्य बाजार तक विजय रैली जुलूस निकाला खुशी जताते हुए मिठाई बांट कर जमकर उत्साह मनाया ।



