
खबर सागर
कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न पर पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारीयों को किया सम्मानित
हरिद्वार में कांवड़ मेले को सकुशल और निर्विघ्न सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी की ओर से चरण पादुका मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, SSP नवनीत सिंह भुल्लर, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज और मेयर किरण जैसल भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रशाशन सहित पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी ने कहा कि करोड़ों कांवड़ यात्रियों की मौजूदगी के बावजूद कांवड़ मेला निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने जिलाधिकारी, SSP और उनकी पूरी टीम को साधुवाद देते हुए सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।



