
खबर सागर
पद्मश्री स्वः जसपाल राणा को रांइका नैनबाग में श्रद्वासुमन अर्पित की
भारतीय निशानेबाज व पद्मश्री स्वः जसपाल राणा को रांइका नैनबाग में शौक सभा आयोजित कर श्रद्धां सुमन अर्पित की है।
बुधवार को सरदार सिंह राजकीय इंटर कालेज नैनबाग में दोपहर बाद एक शोक सभा आयोजित कर पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा को समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित की ।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को पद्मश्री स्वःजसपाल राणा केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शान व गौरव रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी असाधारण निशानेबाजी से भारत का गौरव बढ़ाया और अनेक स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्वभर में रोशन किया।
उनका जीवन अनुशासन, कड़ी मेहनत, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि इसी भूमि दृढ़ संकल्प व सीमित संसाधन के साथ आज के प्रत्येक छात्र-छात्रा को उनके जीवन से सीख लेते हुए शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लेना चाहिए।
- इस मौके पर डॉ चंद्रशेखर नौटियाल प्रधानाचार्य,मनोज नेगी कुलबीर रावत,अजीत सिंह नेगी, रीना चौहान, कुo शोभा,प्रियंका राणा, विपिन सकलानी, कैलाश रावत, महावीर चौहान, प्रमिला चौहान आदि उपस्थित थे ।



