उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

धनोल्टी व घनसाली विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूर्ण

खबर सागर

धनोल्टी व घनसाली विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूर्ण

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल की धनौल्टी एवं घनसाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, सुपरवाइजरों, बीएलओ तथा अन्य कार्मिकों ने पूर्ण समर्पण, टीम भावना और समयबद्ध कार्यशैली का परिचय देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) – 2026 के माध्यम से निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा रहा है, जिससे प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से दर्ज हो तथा वह अपने मताधिकार का निर्बाध उपयोग कर सके। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिलाधिकारी ने इस कार्य में योगदान देने वाले सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता एवं दक्षता के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!