
खबर साग
पर्यावरण दिवस पर बद्रीगाड़ रेंज द्वारा नैग्याणा में किया वृक्षारोपण
पर्यावरण को बढ़ाव भद्रीगाड रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस के वन . पंचायत नैग्याना में विभिन्न पौधों के रोपण के साथ मनाया गया ।
शुक्रवार को बद्रीगाड़ के तहत वन पंचायत नैग्याण की बंजर भूमि में बिभिन्न प्रजातियो के पौधों का रोपण किया गया ।
जिसमें कई ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर पर्यावरण के संरक्षण और सर्वधन की शपथ ली ।
बद्रीगाड रेंज अधिकारी गोविन्द सिंह ने कहा कि आज के दिन वन एवं पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि प्रकृति माँ है, और माँ की रक्षा करना हर संतान का प्रथम धर्म है।
वृक्ष धरा का श्रृंगार हैं, और मानव के लिए प्राणवायु के आधार है, और वन केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। जिस धरती पर हम सांस ले रहे हैं, जिस जल को पी रहे हैं, जिस छाया में विश्राम करते हैं, वह सब वनों की ही देन है।
वन विट अधिकारी संपना राणा ने बताया कि एक वयस्क पेड़ सालभर में 18 लोगों को ऑक्सीजन देता है। जब हम एक पेड़ काटते हैं तो हम 18 लोगों की सांस छीन लेते, जिसमे आम जनता से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है।
इसी मौके पर वन दरोगा अर्जुन सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह प्रधान, अरुण रावत, प्रदीप भंडारी, आशीष उनियाल,जयवीर सिंह चौहान, सुमन राणा रीता देवी वन संरपच नैग्याणा, दीपिका देवी, तिब्बों देवी, जसवीर, नरेश आदि उपास्थित थे।



