
खबर सागर –
धनोल्टी के गोठकी में जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी समस्याए
आम जनता की जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर ग्राम पंचायत गोठकी में सामुहिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
सोमवार को धनोल्टी विधान सभा के तहत राजकीय इंटर कालेंज चूलीसैण धनोल्टी के ग्राम पंचायत गोठकी में आयोजित कार्यकम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा मुलायम रावत सहित अधिकारी ने दीप प्रज्जलित कर कार्यकम की शुरुआत की है।
कार्यक्रम जनपद स्तरीय अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों ने मुख्यत धनोल्टी में ग्राम पंचायत गोठ में आज सड़क जैसी मूल समस्याओं से वंचित है।
साथ रांइका धनोल्टी में कला वर्ग के पद सृजन करने व विद्यालय के मैदान के निर्माण के प्रस्ताव रखे ।
ग्रामीणों का है कि धनोल्टी लगा गोठ में विगत कई वर्षों से लगातार सड़क की मांग करते आ रहे हैं, जिसमें विधायक,कबिना सहित कई बार प्रस्ताव भेजने पर भी आज तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।
इस मौके लाखी राम, कुलवीर सिंह नेगी, अरविन्द सिंह, आन्दन, सोवेन्द्र सिंह खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।



