
खबर सागर
पुलिस ने 202 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कैम्टी पुलिस ने 202 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना कैम्टी के तहत पुलिस चौकी नैनबाग द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान नैनगांव के दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 202 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर अभियुक्त सूरज रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत
उम्र 24 वर्ष,निवासी ग्राम नागझाला, थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मोटरसाइकिल संख्या UK07 FU 3901 (हीरो एक्सपल्स) को भी जब्त किया गया।
जिस पर कोतवाली कैम्पटी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में
उ0नि0 मंगेश कुमार, चौकी प्रभारी नैनबाग, राजेन्द्र सिंह आदि शामिल थे ।



