
खबर सागर
- राम-सीता विवाह का मंचन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल
क्षेत्र में आम जनता में जन जागरुकता मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलने के आह्वान को लेकर ग्राम बंगसील में रामलीला का मंचन चल रहा है। जिसमें पंचम दिन में राम सीता का दृश्य में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़़ उमडी ।
जौनपुर के तहत ग्राम बंगसील में ऐतिहासिक व पौराणिक रामलीला के पांचवें दिन में राम-सीता विवाह का अद्भुत और भव्य दृश्य रहा । विवाह प्रसंग देखते ही दर्शकों ने जय श्रीराम और जय सियाराम के गगनभेदी जयकारे के अद्घोष से गुंज उठा ।
भगवान राम की बारात सिरवा व भूयासारी को मिथिलापुरी बनाया गया। इस मिनी मिथिलापुरी में पंडित बालकृष्ण कोठारी ने विवाह के रश्मे पुरी की और राम बारात की मेजबानी भी की।
दूल्हे के रूप में
राम का अभिनय विमल नौटियाल व लक्ष्मण दुर्गेश और सीता हेमंत चमोली की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने इस अवसर पर पारंपरिक मंगल गीत गाए।
मंच पर जैसे ही जनक नंदिनी सीता ने भगवान राम के गले में वरमाला डाली, पूरा पंडाल तालियों और पुष्प वर्षा से गूंज उठा।
मिथिला दरबार का सजीव चित्रण, राजा जनक का भावुक अभिनय और गुरु वशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराने का दृश्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
राम विवाह के इस पावन प्रसंग को देखने के लिए बंगसील सहित आसपास के गांव से भारी संख्या में दर्शको की भीड़ उमड़ी ।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विजेंद्र पंवार, संरक्षक वीरेंद्र दत्त नौटियाल,निदे॔शक एवं संचालक कमल किशोर नौटियाल, सचिव महावीर राणा, संगीत निर्देशक शांति प्रसाद चमोली,महिपाल राणा, जगत राणा,प्रेम सिंह राणा,बच्चन सिंह राणा, गोविंद सिंह राणा आदि लोग उपस्थित रहे।



