उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का पौड़ी दौरा रद्द, वर्चुअल माध्यम से किया जनता को संबोधित।

खबर सागर

 

खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का पौड़ी दौरा रद्द, वर्चुअल माध्यम से किया जनता को संबोधित।

खराब मौसम के कारण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित पौड़ी दौरा अंतिम समय में रद्द हो गया। राहुल गांधी के स्वागत और संबोधन को सुनने के लिए कंडोलिया मैदान में हजारों की संख्या में लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे, लेकिन दौरा रद्द होने से समर्थकों में मायूसी देखने को मिली।

हालांकि राहुल गांधी ने अल्मोड़ा से फोन और वर्चुअल माध्यम के जरिए पौड़ी की जनता एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए जल्द ही पौड़ी आने का भरोसा दिलाया।
संवाद के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि जनता कांग्रेस पर भरोसा जताती है तो उनकी सरकार अग्निवीर योजना में आवश्यक बदलाव और पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।

साथ ही उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाते हुए पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकारों की बात कही।कांग्रेस नेताओं के अनुसार खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया, जबकि मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से राहुल गांधी का संबोधन सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!