उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

2027 में सरकार बनाएगी यूकेडी- पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी –

खबर सागर

2027 में सरकार बनाएगी यूकेडी- पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी –

जल-जंगल-जमीन, रोजगार और भ्रष्टाचार रहेंगे यूकेडी के प्रमुख चुनावी मुद्द

मिशन 2027 को लेकर उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी तथा नानकमत्ता विधानसभा पहुंच कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

साथ ही नानकमत्ता से यूकेडी प्रत्याशी कैलाश सिंह पांगती एवम कार्यकर्ताओं के बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव हेतु उनमें जोश भरा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी ने कहा कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा, भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना पार्टी के प्रमुख मुद्दे रहेंगे। ऐरी ने कहा कि यूकेडी 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अत्याचार से आमजन परेशान है। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और जनता के आशीर्वाद, समर्थन और प्यार से 2027 में यूकेडी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात भी कही।
वहीं नानकमत्ता विधानसभा प्रत्याशी कैलाश सिंह पांगती ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास संबंधी जरूरतों को सामने रखा। उन्होंने गैर-थारू किसानों के भूमि अधिकारों से जुड़े दस्तावेजों की समस्या के समाधान और किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने, पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने तथा विभिन्न समाजों की समस्याओं के समाधान की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button