
खबर सागर
नैनबाग क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला उद्घाटन मैच बेल ने जीता
खेल प्रतिभाओं को निखारने को लेकर स्व: अनिल पंवार की स्मृति में तीन दिवसीय विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ । जिसमें उद्घाटन का पहला मैच ने 7 रन से जीता ।
मंगलवार को सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर खेल के मैदान में आयोजित स्व: अनिल पंवार की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास, व्लाक प्रमुख सीता पंवार व प्रधान श्रीमती मनीषा चौहान ने रिबन काटकर टूनामेंट का शुभारंभ किया ।
इसी मौके पर काबिना मंत्री खजान दास ने कहा कि सरकार खेल को ब बढाव देने के हर प्रकार की सुविधा देती आ रही है। इन्ही खेलों के माध्यम से प्रदेश व देश का नाम रोशन करते आ रहे है। जिसमें इसी माटी से निशानेबाज जसपाल राणा, सुभाष राणा जैसे खिलाड़ीयों ने एक पहचान बनाई है।
ब्लाक प्रमुख सीता पंवार ने कहा कि आज के परिवेश में हर युवाओं में किक्रेट का जनून सवार है। और सरकार को न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान के निर्माण से युवाओं को तरासने का अवसर मिलेगा ।
मनीषा चौहान ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के खेल प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं के भीतर छुप्पी हुई प्रतिभा उभरने का मौका मिलता है।
पहले उद्घाटन मैच टूर्नामेंट समिति व बेल के बीच आठ ओवर का मैच हुआ। जिसमें बेल ने क्रीड़ा समिती को
7 रनों से हरा कर उद्घाटन मैच जीता ।
टूर्नामेंट में क्षेत्र के दूर दराज क्षेत्र से दर्जनों टीमों ने प्रतिभा किया ।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजीत रावत,अरुण रावत उपाध्यक,महामंत्री गुलशन कवि,प्रवीन सिंह,राहुल बिजल्वाण, गभीर सिंह ग्रामीर, विपिन रमोला व कार्यकम का संचालन महेश तोमर ने किया ।



