
φखबर सागर
सीएचसी थत्यूड़ में उचित स्वास्थ सुविधा को लेकर धरना प्रदर्शन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड में मुख्य विशेष्य डॉक्टर व अन्य सुविधा न होने को लेकर क्षेत्र के जन प्रतिनिघि व अन्य सगठन द्वारा सीएचसी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे । जिस पर सीएमओं के आवश्वान के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित किया ।
लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड में
चिकित्सकों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, हड्डीरोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ,
डॉक्टर सर्जन, हड्डी रोग व सफाई कर्मचारी व अल्ट्रासाउंड मशीन आदि सुविधाओं के अभाव को लेकर क्षेत्र की जनता को स्वस्थ जैसी सुविधा का लाभ नही मिला है।
जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधि बीडीसी बैठक तहसील दिवस सहित मांग रखने और ज्ञापन देने के बाद भी स्वास्थ सुविधा में कोई सुधार नही आया ।
सोमवार को क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व कांग्रेसजनों ने सीएची थत्यूड़ परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए ।
मौके पर श्रीमती सीता पंवार ब्लॉक प्रमुख व अमित बडियाडी, सामाजिक कार्यकर्ता क्षेत्र हित जायज मांगों का
सर्मथन कर सदस्य गण द्वारा की गयी मांगों के निराकरण की बात कही ।
और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रथम से विस्तृत वार्तालाप एवं सर्वसहमति के आधार पर निम्न बिन्दुओं पर चर्चा कर सहमति व्यक्त की गयी है ।
जिसमें चिकित्सालय में सफाई कार्मिक की तैनाती अगामी 02 सप्ताह के भीतर नियुक्त किया जायेगा। चिकित्सालय में अगामी समय में पी०जी० पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर की जायेगी। चिकित्सालय में अगामी माह में विशेषज्ञ चिकित्सकों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, हड्डीरोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ को माह में 02 दिन सीएचसी सेवा देगे । तथा अगामी माहों में नियमित चिकित्सकों की नियुक्ति होने पर यथाशीघ्र नियमित चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड में तैनात किया जायेगा। और चिकित्सालय में दन्त रोग स्वास्थ्य हेतु डेन्टल हाईजिनिस्ट के पर नियुक्ति यथाशीघ्र की जायेगी।
जिस पर सभी बिन्दुओं में दो सप्ताह के भीतर अमल में लाए जाने की सहमती पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया ।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चमोली, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित बडियारी, पूर्व जेष्ट प्रमुख महिपाल सिंह रावत, विजय सिंह गुसाई,अनिष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य निधि पडियार,अनिल बघानी, दिनेश रावत आदि उपस्थित थे।



