
खबर सागर
काण्डीखाल व चम्बा के बीच यात्रियों की बस सड़क पर पलटी
चार धाम गंगोत्री से केदारनाथ जा रही यात्रीयों की बस अचानक काण्डी खाल व चम्बा के बीच सड़क पर पलट जाने से पांच यात्री मामूली चोट आई । जिसमें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पाताल 108 के माध्यम से तत्काल पहुंचाया गया है ।
तहसील टिहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जौलांगी के पास एक बस संख्या एच आर बी 73 6666 अचानक
दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कुछ लोग घायल हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।
मौके पर राजस्व की टीम बचाव राहत कार्य में जुट गई है।
बस में,18 यात्री, एक चालक व परिचालक व दो कुकु सवार थे ।
जिसमें पांच यात्रीयो को चोट आने पर उपचार के लिए ले जाया गया है।



