उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

धनोल्टी के थत्यूड़ में कांग्रेसियों पार्टी ने भारी हुंकार

खबर सागर

धनोल्टी के थत्यूड़ में कांग्रेसियों पार्टी ने भारी हुंकार

कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत व नव निर्वाचित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत व सम्मान के साथ भरी हुंकार ।
शुक्रवार को जौनपुर सभागार कर में थत्यूड़, नैनबाग, सकलाना व थोलधार के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया ।

सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जोरदार निशान साधते हुए कहा कि इस सरकार ने महंगाई कर देश के आम व्यक्तियों के कमर तोड़ दी है ।जिससे आम व्यक्तियों की कमर तोड दी है ।
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पेपर लीक मामला उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम अंकिता भंडारी प्रकरण एवं भ्रष्टाचार भाजपा लिप्त है।
रावत ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को कार्यकर्ताओं पर ऊर्जा भरते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है ।
कार्यक्रम में जौनपुर, नैनबाग, सकलाना व थोलधार के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं भारी संख्या में पहुंचकर हुंकार भरकर भाजपा के चिंता बढ़ा दी।

इस मौके पर ब्लॉक थत्यूड़ अध्यक्ष राम प्रकाश चमोली, नैनबाग दीपचंद सजवाण, सकलाना से वीरेंद्र बिष्ट, थोलधार से श्रीपाल पवार को सम्मानित व स्वागत किया ।
इस अवसर पर जिता कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल,विधायक विक्रम सिंह पवार,मसूरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, जेस्ट उप प्रमुख जय कृष्ण उनियाल, दर्शन लाल नौटियाल, प्रदीप बिट्टू, कवि सुरेंद्र रावत, विजय सिंह गुसाई, महिपाल सिंह रावत,बचाना गौड़, सरदार सिह कंडारी, अतोल सिंह गुसाई,भरत सिंह चौहान, राणवीर सिंह, लोकेन्द्र उनियाल,गुरुदयाल सिंह, दिनेश रावत, गोविन्द रप्तार,राजबाला असवाल टीकम धिमान आदि लोगों उपस्थित थे।

वही कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार के सुक्तियाणा बाजार से ब्लॉक मुख्यालय तक ढोल दामाऊं रणसिघा के साथ रैली निकाल कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!