
खबर सागर
प्रदेश संगठन ने रेखा डंगवाल को महिला मोर्चो पौड़ी की प्रभारी की जिम्मेंदारी दी
आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन ने जिम्मेंदारियां देना शुरु कर दी है। जिसमें रेखा डंगवाल को महिला मोर्चो संगठन में पौड़ी की प्रभारी बनाया गया है ।
प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सभी संगठन अपनी तैयारीयों में जुट गए है। इसी में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चो संगठन ने रेखा डंगवाल को पौड़ी का प्रभारी नियुक्त किया है ।
रेखा डंगवाल वर्ष 1996 में लगवाल गांव वार्ड से क्षेत्र पंचापत सदस्य बनने के बाद भाजपा में पूर्ण रुप में सक्रिय हुई ।
वर्ष 2008 में सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित के बाद भाजपा संगठन में कई पदों पर अपनी अहम भूमिका निभाते हुए, हंस फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के गरीब परिवार को अर्थिक सहायता दिलाने में सहयोग किया ।
संगठन में सक्रियता को देखते हुए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी की सेवा के तप्परता पर प्रदेश महिला संगठन ने डंगवाल को पौड़ी प्रभारी नियुक्त की जिम्मेदारी दी। जब कि वर्तमान महिला मोर्ची गढ़वाल की संयोजक का दायित्व निभा रही है।
प्रभारी बनने पर महिला युवा संगठन ने खुशी जाहिर करते हुए महिला मोर्चो संगठन को शक्ति और संगठन को मजबूती मिलेगी ।



