उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

तहसील दिवस में पेयजल एवं सड़क समस्याएं सहित 58 शिकायतों पर सुनवाई

खबर सागर

  1. तहसील दिवस में पेयजल एवं सड़क समस्याएं सहित 58 शिकायतों पर सुनवाई

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश

उपतहसील पावकी देवी में आज मंगलवार को ‘तहसील दिवस’ का आयोजन अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज गूलर दोगी में किया गया। तहसील दिवस में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील दिवस के दौरान कुल 58 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश शिकायतें पेयजल एवं सड़क संबंधी थीं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश कुलिवाल द्वारा ग्राम भांगला घाटी से हैलिपैड (बगीद) में रोड कटान से हुई क्षति, मार्गों के निर्माण, क्षतिग्रस्त प्रतिक्षालय का नवनिर्माण एवं भैरव मंदिर की सुरक्षा दीवार व रास्ता निर्माण से अवगत कराया। घेराधार ग्रामवासियों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार में कुछ अध्यापकों एवं लिपिकीय स्टाफ के अत्यधिक अनुपस्थित रहने पर तथा परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

सतेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा ग्रामसभा लोयल के कुड़िया तोंक में उत्तराखंड जल निगम मुनिकी रेती द्वारा टैंक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति से अवगत कराया गया। ग्राम पंचायत चमेली की प्रधान नीलम द्वारा चमेली पेयजल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन की देखरेख की मांग की गई।

जगमोहन सिंह, ग्राम प्रधान घिगुड द्वारा बरसात में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण आपातकालीन सैंड बनवाने की मांग की गई। सिलकणी के ग्राम प्रधान सुमन द्वारा सिलकणी की सड़क डामरीकरण, ग्राम पंचायत क्यारा में सिंचाई गूल की मरम्मत आदि से अवगत कराया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आशीष, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम. खान, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!