उत्तराखंडक्राइम

वांटेड मफरूर ईनामी अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

खबर सागर

पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा मफरुर वांछित व ईनामी अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी ।

जिस क्रम में आज एस0ओ0जी0 एवं कोत0 पिथौरागढ़ पुलिस ने विगत 06 वर्षों से फरार चल रहे 5000- रु0 के ईनामी अपराधी सहित 03 वर्षों से फरार चल रहे एक अन्य वारण्टी अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है ।

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में वांछित, मफरुर तथा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ।

सघन अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा विगत 06 वर्षों से फरार चल रहे वांछित/ मफरुर व 5000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त मनोज धौनी निवासी- ग्राम सल्ला चिंगरी, को गैलेक्सी रेजिडेंसी होटल, अपोजिट शुभम पेट्रोलियम अडानी पोर्ट रोड थाना मुंदरा जिला कच्छ, गुजरात से गिरफ्तार किया गया।

वहीं 3 वर्षों से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त, देवेन्द्र कुमार निवासी- बगतोली को पुलिस टीम द्वारा सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!