
खबर सागर
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- -महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर सै सेकेडों की संख्या में भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही है । जिसमें भोले के भक्त भगवान शिव को बेल पत्री, व जलाभिषेक कर लंबी कतारों में इंतजार कर सुखः समद्वी की प्रार्थना कर रहे है ।

जौनपुर के थत्यूड, टिकरी, कोड़ी व पांडव की शिव नगरी लाखामंडल में शिव लिंग का अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिल रहा है।
उत्तराखंड के सुप्रसिद शिव नगरी लाखामंडल के शिव के नारे से गूंज रहा है। जहा भारी संख्या में दूर दराज क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भीड मंदिर में श्रद्धा के साथ बेल पत्री, फूल दूध व जल अभिषेक की लम्बी – लम्बी कतार लगी रहती है।
मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले और माता पार्वती का विवाह हुआ था ।
यहां की मान्यता है कि महाभारत काल में पांडव और कौरवों के बीच पांच भाई पाड़व को गुप्तवास के दौरान लाखामंडल आए, जहां उन्होने मंदिर का निर्माण कर शिव की पूजा अर्चना की थी । इसी काल में लाक्ष्य ग्रह की घटना होने पर आज भी यहां अवशेष के चलते इस स्थान का लाखामंडल के नाम से प्रसिद्व है।
जहा आज भी खुदाई करने पर शिव लिंग ही निकल जाते है।
जिसके बाद इस मंदिर की मान्यता अत्यधिक बढ गई, जो कि पुरातत्व विभाग की रेख देख में है।
महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकरभक्तों का उत्साह और श्रद्धा उनकी आंखों से झलकता है। भगवान शिव को अर्पित करने के लिए भक्त भांग ,धतूरा, फल, दूध शिव लिंग पर अर्पित कर
मन्नतें मांगते है।



