Blogराजनीतिसामाजिक

ओंकारेश्वर मंदिर में हक-हकूकधारी बाजीगर समाज की भूख हड़ताल शुरू 

खबर सागर

  ओंकारेश्वर मंदिर में हक-हकूकधारी बाजीगर समाज की भूख हड़ताल शुरू 

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में स्थायी नियुक्ति सहित अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हक-हकूकधारी बाजीगर समाज ने शुक्रवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी।                  आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

भूख हड़ताल पर बैठे प्रतिनिधियों का कहना है कि बाजीगर समाज लंबे समय से मंदिर समिति से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपनी सेवाएं देता आ रहा है, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नियुक्ति सहित अन्य मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा गया है।

उन्होंने मांग की कि बदरी-केदार मंदिर समिति में योग्य हक-हकूकधारियों को स्थायी नियुक्ति दी जाए तथा उनकी पांच सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आंदोलनकारियों ने कहा कि उनका संघर्ष किसी के विरोध में नहीं, बल्कि अपने परंपरागत अधिकारों और सम्मानजनक आजीविका की रक्षा के लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!